बसना : फर्नीचर व्यवसायी के घर से पैसे और ज्वेलरी चोरी - CG Sandesh

बसना : फर्नीचर व्यवसायी के घर से पैसे और ज्वेलरी चोरी

बसना के वार्ड नं. 12 से चोरी कि खबर सामने आयी है. अज्ञात चोर ने फर्नीचर व्यवसायी के घर से आलमारी में रखे ज्वेलरी और नगदी रकम चोर कर लिये. मामले कि शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

बसना के वार्ड नं. 12 निवासी फर्नीचर व्यवसायी सचिन अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 21 मार्च को वह पुरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर वृन्दावन धार्मिक यात्रा में गये थे. यात्रा करके 27 मार्च को लौटे तो देखे कि घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था, दरवाजा का कुंदा टुटा हुआ था. घर के उपर सभी कमरे अंदर के आलमारी एवं ड्राज का लॉक टूटा हुआ था तथा सामान बिखरा पड़ा था. आलमारी में रखे नगदी रकम करीब 20,000 रूपये तथा आर्टिफिशियल ज्वेलरी कीमती करीब 30,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया.

सचिन ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें