टिकिट नहीं मिली तो निर्दलीय उम्मीदवार बनेंगी डॉ. अनामिका पॉल.
जोगी कांग्रेस की प्रदेश
प्रवक्ता डॉ. अनामिका पॉल ने चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह अपना मन बना लिया है. जोगी
कांग्रेस से टिकट मिले या नही, इस बार विधानसभा में हर हाल में अपनी किस्मत
आजमाएंगी. इस बात का ऐलान स्वयं डॉ. अनामिका पॉल ने 25 अगस्त को बसना के मंडी परिसर
में किया है. मंडी परिसर में 25 अगस्त को डॉ. अनामिका द्वारा एक बैठक रखी गयी थी. और
इस बैठक में आगामी विधनसभा चुनाव को लेकर चर्चा परिचर्चा की गई. जहाँ इस बैठक में
सबके सामने पॉल ने कहा कि अगर पार्टी हमे टिकट नही देती है तो हम निर्दलीय चुनाव
लड़ेंगे, बसना की जनता चाहती है तो हम उनके हक और सम्मान की लड़ाई में
हमेशा उनके साथ रहकर विधानसभा में निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.
आपको बता दें कि जोगी कांग्रेस की पार्टी बनने के बाद पार्टी के प्रचार अभियान में इन्होने अपना भरपूर समय दिया और कई रैलियां भी की है. पार्टी की ओर से आश्वसान तो, मिला लेकिन हरी झंडी नही मिली. जोगी कांग्रेस से त्रिलोचन नायक भी अपनी दावेदारी जताते आ रहें है और तैयारी में जुटे है. लेकिन पार्टी किसे टिकट देगी ये तो समय ही बताएगा. इनका काफी प्रयास है कि टिकट मिले, ताकि बसना विधानसभा क्षेत्र से अपना किस्मत आजमा सके.