1 साल के अंदर सरायपाली विधायक के फेसबुक पर बने 38 हजार से भी अधिक फॉलोअर्स
सोशल मिडिया में निष्क्रिय कहे जाने वाले सरायपाली के विधायक रामलाल चौहान के फेसबुक पेज पर 38 हजार से भी अधिक फॉलोअर्स आ चुके है. इतना ही नहीं इनके 38 हजार फॉलोअर्स तो एक साल के अंदर ही आ गए है. दरअसल सरायपाली विधायक रामलाल चौहान का फेसबुक पेज 29 नवंबर 2017 का बना हुआ है और इतने कम समय में एक ऐसा क्षेत्र जहाँ ग्रामीणों के पास ठीक तरह से इंटरनेट नहीं पहुच पाया है जहाँ आज भी फेसबुक पेज को लेकर लोगों के बीच जानकारी की कमी है ऐसे में इतने फॉलोअर्स आना एक ताजुब की बात है.
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई के महीने में
नमो ऐप पर भाजपा के सांसदों और विधायकों को विकास का मंत्र देते हुए 2019 सांसदों
और विधायकों से कहा था कि अगर सांसद के अपने इलाके के 3 लाख लोग ट्विटर पर उन्हें
फॉलो करने लगे तो वे इसी तकनीक के माध्यम से सीधे उनसे बातचीत करने को तैयार है.
साथ ही कहा था अगर विधायकों को भी 1 लाख लोग फॉलो करने लगे तो उनसे भी सीधे बातचीत
की जाएगी.
जहाँ तक 1 लाख फॉलोअर्स लाने की बात है फेसबुक पेज पर पेड
प्रोमोशन के जरिये इसे बड़ी आसानी से लाया जा सकता है. मगर उसमे देखने वाली बात यह
है कि उस 1 लाख फॉलोअर्स में से उनके क्षेत्र के कितने है और उनके पोस्ट में कितने
रिएक्शन आते है.
रामलाल चौहान के 1 साल के भीतर 38 हजार से अधिक फॉलोअर्स तो हो गए है लेकिन उनके
पोस्ट पर रिएक्शन बहोत ही कम आते है जिसे देखकर यह माना जा सकता है कि शायद ये फॉलोअर्स
उनके क्षेत्र के नहीं या उनकी लोकप्रियता नहीं. रामलाल चौहान के अगर फेसबुक पेज पर
26 अगस्त से पहले की 10 पोस्ट का आकलन किया जाए तो 10 इन पोस्ट में लगभग 190
रिएक्शन आये है जिसमे से अधिकतर रिएक्शन तो स्थानीय है ही नहीं. औसत देखा जाए तो
19 रिएक्शन एक पोस्ट पर
https://www.facebook.com/Ramlalchauhan.official/
वहीँ अगर बसना की विधायक रूपकुमारी चौधरी की बात की जाए तो 10 फरवरी
2016 के इनके फेसबुक पेज पर 6 हजार 800 से अधिक फॉलोअर्स है और अगर फेसबुक पेज पर
26 अगस्त से पहले की 10 पोस्ट का आकलन किया जाए तो 10 इन पोस्ट में लगभग 1,320 रिएक्शन आये है जिसमे से अधिकतर रिएक्शन स्थानीय ही है. औसत देखा जाए तो 131 रिएक्शन एक पोस्ट पर.
https://www.facebook.com/RupkumariBJP/
जबकि बसना नगर पंचायत अध्यक्ष की बात की जाए तो 27 सितंबर
2014 के इनके फेसबुक पेज पर 28 हजार 700 से अधिक फॉलोअर्स है
और अगर फेसबुक पेज पर 26 अगस्त से पहले की 10 पोस्ट का आकलन किया जाए तो 10 इन पोस्ट
में लगभग 1,600 रिएक्शन आये है जिसमे से
अधिकतर रिएक्शन स्थानीय ही है. औसत देखा जाए तो 160 रिएक्शन एक पोस्ट पर.
https://www.facebook.com/sampatbasna/
जबकि पियुष मिश्रा की बात की जाए तो इन्होने 1 महीने पहले
ही अपना फेसबुक पेज बनाया है और बहोत तेजी से इसमें 3 हजार 500 से भी अधिक फॉलोअर्स
आ चुके है अगर फेसबुक पेज पर 26 अगस्त से पहले की 10 पोस्ट का आकलन किया जाए तो 10
इन पोस्ट में लगभग 602 रिएक्शन आये है जिसमे से अधिकतर रिएक्शन स्थानीय
ही है. औसत देखा जाए तो 61 रिएक्शन एक पोस्ट पर.
https://www.facebook.com/piyushmishra.in/
ऐसे में सरायपाली विधायक के आये हुए 38 हजार फॉलोअर्स जो कि एक साल के अंदर ही आ गए है उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ उनके पोस्ट रिएक्शन से लगाया जा सकता है.
दिए गए आंकड़े 27 अगस्त से पहले के है