ट्रक की ठोकर पुलिसकर्मी घायल,  सैनिक ने अज्ञात ट्रक चालक के ... - CG Sandesh

ट्रक की ठोकर पुलिसकर्मी घायल, सैनिक ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

सरायपाली थाना के सहायक उपनिरीक्षक को एक अज्ञात ट्रक ने कुटेला ओवरब्रिज के पास एन.एच. 53 ने ठोकर मार दी. जिससे सहायक उपनिरीक्षक के सर और कमर में चोट आई है. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है. जबकि ट्रक फरार बताया जा रहा है.

दरअसल सरायपाली थाना में सैनिक पद में कार्यरत सेवानंद प्रधान 26 अगस्त की रात 8 बजे सरायपाली आ रहे थे तभी उन्होंने कुटेला ओवर ब्रिज के पास एन.एच. 53 रोड पर लगी भीड़ को देखा वहां पास जाने पर पता चला कि थाना सरायपाली के सहायक उपनिरीक्षक पिताम्बर प्रधान अपने मोटर सायकल प्लसर क्र. CG-04 DV 4329 में एक्सीडेंट होकर जमीन में पड़े थे. वहां उपस्थित राहगीरों ने बताया कि एन.एच. 53 कुटेला ओवर ब्रिज के पास घंटेश्वरी मंदिर तरफ से आ रही अज्ञात ट्रक ने तेज लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर ठोकर मार दी और ओडिशा की तरफ फरार हो गया. जिसके बाद थाना पेट्रोलिंग स्टाफ को खबर कर बुलाया गया एवं सी.एच.सी. अस्पताल सरायपाली में उपचार के लिये भर्ती किया गया जहां से डांक्टर द्वारा उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें