सांकरा : जुआ खेलते 4 लोग गिरफ्तार - CG Sandesh

सांकरा : जुआ खेलते 4 लोग गिरफ्तार

सांकरा से लगभग 3 किलोमीटर की दुरी पर राजा कटेल गाँव में खड़खड़िया (जुआ) खेलते हुए सांकरा पुलिस ने छापा मारकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 4 हजार 6 सौ रुपए,  नग 6 गोंटी, एक खड़खड़िया टोकरी व खड़खड़िया पट्टी बरामद किया है.

कुछ लोगों के सामूहिक रूप से खड़खड़िया (जुआ) खेलने की सूचना मुखबीर से मिलते ही सांकरा थाना प्रभारी अनिल पारेश्वर ने पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह व उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अपने स्टाप से 3 लोगों को सिविल ड्रेस में जुआ खेल रहे स्थान पर भेजा. सादी वर्दी होने से जुआरी दूर से पुलिस को नहीं पहचान पाए  जिस पर पुलिस को 4 आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त हुई.

पकड़ाए गए चार आरोपी (1) अश्विनी नायक पिता पितवासु नायक 36 वर्ष ग्राम पठियापाली थाना बसना (2) किफायत उल्ला पिता रफी उल्ला उम्र 56 वर्ष ग्राम आदर्श नगर बसना (3) गुलाब प्रधान पिता भागीरथी उम्र 42वर्ष ग्राम पिरदा (4) राहुल यादव पिता सरजु लाल उम्र 42 वर्ष नायक पारा बसना के है.



अन्य सम्बंधित खबरें