सेजेस बसना के बच्चो ने चंद्रमा, मंगल, शुक्र एवं अन्य खगोलीय ... - CG Sandesh

सेजेस बसना के बच्चो ने चंद्रमा, मंगल, शुक्र एवं अन्य खगोलीय पिंडों का किया अवलोकन

सेजेस बसना में किया गया खगोलीय वर्कशॉप का आयोजन

कार्यालय जिला शिक्षा महासमुंद के आदेशानुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बसना में प्राचार्य के.के.पुरोहित के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ एमेच्योर एस्ट्रोनामी के संयोजक राजेश लोहिया एवं उनके टीम के द्वारा खगोल विज्ञान प्रशिक्षण/ कार्यशाला का आयोजन किया गया और इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से बारहवीं तक बच्चे अपने पालकों के साथ इस कार्यक्रम में बच्चे चंद्रमा, मंगल, शुक्र एवं अनेक खगोल पिंड का अवलोकन किए।
   
इस कार्यक्रम में बच्चे खगोल विज्ञान से संबंधित जानकारी प्राप्त किए, बच्चो को खगोल विज्ञान से संबंधित शार्ट वीडियो दिखाया गया। खगोल विज्ञान के जानकार सेजेस बसना के व्याख्याता अजय कुमार भोई ने बच्चो में खगोल विज्ञान के बारे में विस्तृत जानकारी दिए।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें