कट्टा हाथ में लेकर लोगों को डरा रहा आरोपी पकड़ाया
भंवरपुर के अटल चौक में पुलिस ने एक आरोपी को कट्टा हाथ में लेकर लोगों को डराने के आरोप में गिरफ्तार किया है. भंवरपुर थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की ग्राम भंवरपुर अटल चौक आम रोड सार्वजनिक जगह पर एक व्यक्ति लोगों को कट्टा दिखाकर डरा रहा है. सूचना मिलने पर हमाराह स्टाफ प्रधान आरक्षक 79, आरक्षक 608, सैनिक 156 के मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिए.
पकड़ाए गए आरोपी ने अपना नाम गोलेश उर्फ बंटू पिता भागीरथी बेहरा बताया जो कि ग्राम उड़ेला का निवासी है. जब पुलिस द्वरा उसे लाइसेंस पेश करने कहा गया तो आरोपी लाइसेंस नहीं दिखा पाया. जिसके बाद आरोपी से लोहे का कट्टा कटारनुमा जप्त कर लिया गया. और आरोपी को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में लिया गया. बताया गया कि पहले भी उक्त आरोपी पर चोरी मारपीट और दादागिरी के मामले सामने आये है.