सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, जनपद सभापति सहित लोगों ने किया चक्का जाम
बसना थाना अंतर्गत ग्राम बंसुला में एक बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. जिससे आक्रोशित लोगों ने ग्राम बसना-पदमपुर मार्ग में चक्का जाम कर दिया. प्रशासन व पुलिस के समझाने के बाद लोग सड़क से हटे.
बंसुला की तुला यादव पति वृंदावन यादव गुरूवार दोपहर जब सड़क पार कर रही रही. उसी
दौरान एक बाइक चालक ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे महिला के सिर में आतंरिक चोट लगने की वजह
से महिला की मौत हो गई. इस दुर्घटना के बाद ग्रामवासी आक्रोशित हो गए और मार्ग में
बाधित कर दिया.
चक्का जाम जनपद पंचायत के सभापति जन्मजय साव ने तीन प्रमुख मांगों को लेकर किया. जिसमे वाहन चालक के गिरफ़्तारी की मांग, तीव्र वाहन के गति को प्रतिबंथित करने तथा ग्राम बंसुला में तीन गतिअवरोधक शामिल है.
इस घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद बसना जनपद पंचायत के सभापति जन्मजय साव की मांग तीन दिन के भीतर पूरा करने का भरोषा दिलाया.
बसना पुलिस इस मामले पर
मुकदमा दर्ज कर बाइक चालक मोहम्मद सलीम के खिलाफ विवेचना कार्रवाई शुरू कर दी है. उल्लेखनीय है कि उक्त
मार्ग काफी संकीर्ण है. इस मार्ग पर भारी वाहनों के चलने से आम लोगों को आने-जानें
में परेशानी का सामना करना पड़ता है. मार्ग के मरम्मतीकरण की मांग लंबे समय से
क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही है लेकिन इस ओर प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिए
जाने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं. इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
अगर 2 दिन के अंदर ब्रेकर नही बना तो 3 या 4 तारिक को फिर से करेंगे चक्का जाम.
जन्मजय साव, सभापति जनपद पंचायत