बसना : शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाली महिला गिरफ्तार
बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव में शराब पिने का साधन उपलब्ध कराने वाली एक महिला पर पुलिस ने कार्रवाई की है. बसना पुलिस 3 अप्रैल को टाउन /देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था. तभी मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम छुईपाली की कुमारी बढाई नामक महिला अपने घर के सामने लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध करा रही है.
सूचना पर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की. शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. शराब पिने का साधन उपलब्ध कराने वाली महिला कुमारी बढाई पति खिरोद बढाई उम्र 30 साल निवासी छुईपाली को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से 02 नग 180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब की खाली शीशी जिसमें शराब की गंध आ रही एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास पेश करने पर जप्त किया गया.
आरोपीया कुमारी बढाई का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से 3 अप्रैल को 06:10 बजे गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपीया के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.