बसना : टाटा सुमो वाहन चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, एक फ... - CG Sandesh

बसना : टाटा सुमो वाहन चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार...

बसना : पुलिस ने टाटा सुमो वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार है.

13 जनवरी को प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3 जनवरी को रात्रि करीब 10 बजे अपने वाहन टाटा सोमो क्रं0 CG 04 HB 5993 को घर के बाजु में लाधी तालाब किनारे खडा कर रखा था. 4 जनवरी को सुबह 5 बजे उठा तो देखा कि टाटा सुमो वाहन जहां पर खडा किया था वहां पर नहीं था, जिसका आस-पास पता तलाश किया कहीं पता नहीं चला। 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध क्रमांक 33/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान लगातार अज्ञात चोर व चोरी गये मशरूका का पता तलाश किया जाता रहा था. इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम परसकोल का सम्पत भोई पिता करूणा भोई नामक व्यक्ति दिनांक घटना को अपने साथी सुखरू सतनामी साकिन निलजीपथरा उडिसा के साथ ग्राम तोषगांव में देखा गया था. जिस पर संदेही सम्पत भोई के सकुनत पर दबिश देकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर दोनों मिलकर 3 जनवरी को वाहन टाटा सुमो को चोरी करना स्वीकार किया जिस पर मौके पर संदेही का मेमोरण्डम लिया गया जिसके आधार पर चोरी गये वाहन को ग्राम निलजीपथरा उडिसा से बरामद कर जप्त किया गया.

अन्य आरोपी सुखरू सतनामी के सकुनत जाकर दबिश दिये जो सकुनत में उपस्थित नहीं मिला । आरोपी सम्पत भोई पिता करूण भोई उम्र 25 साल साकिन परसकोल थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 द्वारा अपने साथी सुखरू सतनामी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी सम्पत भोई को 4 अप्रैल को विधिवत गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया ।
 
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, प्र0आर0 संतोष यादव, प्र0आर0 ललित पटेल, आर0 विरेन्द्र साहू, आर0 सिरती भोई द्वारा की गई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें