बसना : सोने-चांदी के जेवर व मोबाईल चोरी करने वाला पुलिस की ग... - CG Sandesh

बसना : सोने-चांदी के जेवर व मोबाईल चोरी करने वाला पुलिस की गिरफ्त में

बसना पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस को 03 अप्रैल को टाउन भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि शहीद वीर नारायण चौक बसना के पास हरिराम ज्वेलर्स दुकान के पास एक व्यक्ति चोरी का सोने की माला बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाशते खडा है.

सूचना पर हमराह स्टाफ के दुकान के पास पहुंचकर मुखबीर के बताये हुलिये के व्यक्ति मनोज बारीक पिता बिरंची बारीक उम्र 23 साल निवासी जगत थाना बसना को पकड़कर पुछताछ कर मेमोरेंडम कथन लेने पर करीब 15-20 दिने पूर्व में ग्राम संकरी में लुदो पटेल के घर घुंसकर सोने की माला एवं एक विवो मोबाईल चोरी करना बताया तथा 1 अप्रैल को रात्रि ग्राम जगत में जयलाल पटेल के घर अंदर प्रवेश कर सोने-चांदी के जेवर चोरी करना कबुल किया. 

आरोपी के निशानदेही पर दो नग सोने की माला दो जोड़ी सोने की टाप्स एक जोड चांदी का पायल एक नग सोने की फुल्ली तथा एक विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कुल कीमती करीब 1,75,075 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 41(1+4) जा0फौ0 धारा 457,380 भादवि का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार किया गया । गिरप्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी जाकर कर विवेचना में लिया गया ।
 
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, सउनि दरबारी राम तारम, प्र0आर0 संतोष यादव, आरक्षक हरिशंकर साहू , किशोर साहू, नरेश बरिहा, म0आर0 प्रेमलता नाग द्वारा की गई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें