बसना विधायक ने किया कराटे मैट का वितरण - CG Sandesh

बसना विधायक ने किया कराटे मैट का वितरण

बसना विधायक राजा देवेंद्र बहादुर ने जिला सोतोकन कराटे संघ आरंगी बसना के खिलाडि़यों को कराटे मैट का वितरण किया। जिला शोतोकान कराटे संघ महासमुंद के खिलाड़ियों ने विगत कुछ महीने पहले मैट नही होने के कारण जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा को और निखारने के लिए अपनी मांग खेल अधिकारी को बताया।

खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि 6वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप विशाखापत्तनम आंध्रप्रदेश में 3 से 5 फ़रवरी को आयोजित किया गया था जिसमें जिले के खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर सहित 5 पदक जीतने में कामयाब रही।

पदक जीतने पर कोच उपेंद्र प्रधान एवम् खिलाड़ियों ने कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर एवम् अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा से मुलाकात कर बेहतर खेल अभ्यास कर आगे बढ़ने के लिए कराटे मैट हेतु मांग की गई थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए अतिशीघ्र खेल सामग्री देने आश्वासन दिया गया था। खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिला खनिज न्यास निधि से राशि 1.50 लाख का कराटे मैट खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए क्रय किया गया। अभ्यास हेतु 75 नग कराटे मैट राजा देवेंद्र बहादुर सिंह विधायक बसना के हाथों से प्रदान किया गया।

मैट प्राप्त होते ही खिलाड़ियों के चहरे खेल उठे। प्रदेश अध्यक्ष वरुण पाण्डेय एवं जिला शोतोकान कराटे संघ के सचिव उपेंद्र प्रधान ने कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा एवं जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उपेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारे जिले के कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी खिलाड़ियों के प्रति हमेशा सजग एवं खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहते है। हमारे जिले में जिला प्रशासन का युवाओं और खिलाड़ियों को हमेशा सहयोग मिलता है। निश्चित ही आगे चलकर खिलाड़ियों का भविष्य सुनहरा है।

कराते मैट मिलने पर जिला सोतोकान संघ के वीरेन्द्र डडसेना, जगन्नाथ साहू, राजेश चक्रधारी, हेमराज साहू, खिलेश, केदारनाथ, दलेश, मीरा पंडा, वंशिका चौहान, पूनम सिदार, योगेश्वरी जगत, ललिता सिदार, रुकमणि रौतिया, प्रिंसी कुर्रे, हरजीत कौर इत्यादि ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें