प्रतिभावान रासेयो से - नंद किशोर प्रधान - CG Sandesh

प्रतिभावान रासेयो से - नंद किशोर प्रधान

बसना- स्व. पं. जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना ने राष्ट्रीय सेवा योजना का इस सत्र का प्रथम बैठक संपन्न हुआ प्रभारी प्राचार्य श्री सुरेंद्र साव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी श्री नंद किशोर प्रधान के द्वारा यह बैठक संपन्न हुआ इस अवसर पर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रधान ने कहा की रासेयो एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां आकर छात्र अपना विकास स्वतः ही महसूस करता है। जिसमें एक दिवसीय शिविर, सात दिवसीय ग्राम शिविर, गोष्ठियाॅं, सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि जो गतिविधियां आयोजित होती है जिससे युवा अपना चहुंमुखी विकास कर सकते हैं।

इस तारतम्य में विभिन्न जागरूकता अभियान, श्रमदान, साफ-सफाई, साक्षरता अभियान, स्वास्थ्य शिक्षा अभियान, मतदाता जागरूकता आदि कार्यक्रमों की जानकारी दी गई ।

इस अवसर पर रासेयो पूर्व दलनायक हेमंत पोर्ते व स्वयं सेवक पीताम्बर यादव, अखिलेश सिदार, टेकराम साव, किशन पटेल, मिना कुमारी, झरना सिंह राजपूत, पुष्पलता, कुसुम चौहान, जयंत कुमार उपस्थित थे।



अन्य सम्बंधित खबरें