नाली में गिरी गाय को राष्ट्रीय बजरंग दल ने बाहर निकालकर बचाई... - CG Sandesh

नाली में गिरी गाय को राष्ट्रीय बजरंग दल ने बाहर निकालकर बचाई जान.

बसना नगर में सिटी ग्राउंड के सामने नाली में गिरने से एक गाय घायल हो गई. गिरने के बाद गाय इस तरह उस नाली में फंस गई की निकलने में पूरी तरह से असहाय हो गई. इस बात की जानकारी जब राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष  महेंद्र साव को चली तो उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर नाली के ऊपर की प्लेट निकली और काफी मशक्कत के बाद उस गाय को निकालने में सफल हुए.

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सिटी ग्राउंड के सामने नाली खुली होने के कारण गाय नाले में गिरकर घायल हो गई. जिसके बाद गाय ने निकलने की बहोत कोशिश की लेकिन असफल रही. राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों द्वारा गाय निकालने के बाद गाय का उपचार भी किया गया.

आपको बता दें कि बसना में गोचर भूमि का आभाव है जिसके चलते गाय सड़कों पर आ जाती है. बीते रात भी बसना के कन्या शाला के पास एक गाय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी. जिसका उपचार भी राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा कराया गया. महेंद्र साव ने बताया कि बरसात के कारण गाय का सड़क पर बैठना आम बात है लेकिन बीते कुछ दिनों से रोज रात के समय इनकी सुरक्षा के कारण इन्हें सिटी ग्राउंड ले जाया जाता है. साथ ही बताया गया कि गाय के अंतिम संस्कार के लिए भी अब जमीन नहीं मिल पा रही है जिसके चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जल्द ही शासन की तरफ से भूमि की मांग की जाएगी.



अन्य सम्बंधित खबरें