आज जन्माष्टमी पर आंख में पट्टी बांधकर मटकी फोड़ का होगा आयोजन - CG Sandesh

आज जन्माष्टमी पर आंख में पट्टी बांधकर मटकी फोड़ का होगा आयोजन

03सितंबर, बसना। श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में आदर्श नगर बसना वार्ड क्रमांक 14 मंदिर चौक में प्रति वर्ष की भांति इस तृतीय वर्ष भी आज 3 सितंबर 2018 दिन सोमवार संध्या 4:00 बजे आँख में पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें बच्चे, जवान, बुजुर्ग सभी वर्ग के पुरुष अथवा महिलाएं शामिल होकर अपना कला का प्रदर्शन करेंगी.

इस क्रीड़ा में घोषित होने वाले विजेताओं को क्रमशः प्रथम पुरस्कार 1000 द्वितीय पुरस्कार ₹500 तृतीय पुरस्कार ₹300 प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुन्ना महाराज, शंकर नायक, अजय बंजारा, अजय शेंडे, अरुण यादव, बीरु यादव, सोनू यादव, नवरत्न, पप्पू महाराज,  मुन्नी, रवि, नवीन नायक, दुर्गेश, धनेश निषाद , दिनेश निषाद, बाबा यादव, रवि नायक,  रतन नायक,  प्रकाश नायक,  आकाश नायक, कुश देवांगन,  राजेंद्र, सोम, भवेश, जगदीश नायक,  दीपेश साहू, सोनू यादव, विकास नायक, कैलाश नायक आदि समस्त वार्ड वासियों ने इस सामूहिक कार्यक्रम को सफल आयोजन करने का निर्णय लिया गया है. उक्त जानकारी सोशल मीडिया एक्टिविस्ट रुपानंद साव ने दी.



अन्य सम्बंधित खबरें