बसना : भारत सरकार की स्वास्थ्य टीम द्वारा किया गया हेल्थ वैलनेस सेंटर सिंघनपुर का निरीक्षण
बसना : सामुदायिक स्वास्थ्य बसना के अंतर्गत आने वाले हेल्थ वैलनेस सेंटर सिंघनपुर का निरीक्षण भारत सरकार के स्वास्थ्य टीम द्वारा किया गया, टीम के द्वारा
अधोसंरचना का उन्नयन, क्रियाशीलता, आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता ,टेलीमेडिसिन सेवाओं के संचालन, समुदाय आधारित गतिविधियों में सहभागिता व संचालन, स्टाफ के तकनीकी ज्ञान का परीक्षण एवं गतिविधि का मूल्यांकन, 12 प्रकार की सेवाओं की उपलब्धता, राष्ट्रीय कार्यक्रमों का एचडब्ल्यूसी पर संचालन का निरीक्षण किया गया।
विदित हो कि विकासखंड बसना से महज 13 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हेल्थ वैलनेस सेंटर सिंघनपुर को भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक )का सर्टिफिकेट महासमुंद जिला में सर्वप्रथम प्रदान किया गया है जिसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे, डीपीएम रोहित कुमार वर्मा,आरएमएनटीसीएच सलाहकार संदीप चंद्राकर, बीएमओ डॉक्टर जेपी प्रधान, बीपीएम डोलचंद नायक,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक खेलबाई कुलदीप, उपेन्द्र प्रधान व सीएचओ वर्षारानी मलिक का विशेष योगदान रहा है यह अत्यंत गौरव की बात है एक छोटा सा स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय स्तर के स्वास्थ्य मानकों को पूरा करते हुए क्षेत्र में अपना विशिष्ट पहचान बनाया है इस संस्था में शत प्रतिशत संस्था डिलिवरी होता है. यहां पर मातृ मृत्यु भी जीरो है।