बसना : अवैध शराब बनाते एक आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब बनाते एक आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले आरोपी को रेड कार्यवाही कर पकड़ा है. 5 अप्रैल को पुलिस को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बेल्डीहपठार बांध के निचे नाला के किनारे कुछ व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री वास्ते निर्मित कर रहें है.

सुचना पर ग्राम बेल्डीहपठार बांध के निचे नाला किनारे पुलिस ने घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया. मौके पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया तथा डहरू मिरी पिता मधुदास मिरी उम्र 57 साल निवासी बेल्डीहपठार को पुलिस ने दबोच लिया. भागने वाले व्यक्ति का नाम पुछने पर चैतलाल खुंटे निवासी बेल्डीहपठार बताया जिसके नाला किनारे स्थित झोपडी का तलाशी लेने पर झोपडी अंदर तीन अलग-अलग जगह चुल्हा जलाकर शराब बनाते मिला.

आरोपी के कब्जे से 05 नग 50- 50 लीटर वाली निले रंग के प्लास्टिक ड्रम में भरी हुई देशी महुआ शराब 50-50 लीटर कुल 250 लीटर, दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरी 48 नग सफेद रंग के प्लास्टिक झिल्ली में 05-05 लीटर कुल 240 लीटर, एक 20 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक जरकीन में 20 लीटर जुमला 510 लीटर देशी महुआ शराब किमती 102000 रूपये, एक नग पैशन प्रो मो0सा0 क्रं0 CG06GS9507 किमती 50,000 रूपये, 06 नग शराब बनाने का बर्तन किमती 5000 रूपये जुमला किमती 1,57,000 रूपये को जप्त कर आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी डहरू मिरी को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
               
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, सउनि दरबारी राम तारम, म0प्र0आर0 चंचल बंसवार, आरक्षक हरिश साहू, नरेश बरिहा, विरेन्द्र साहू, आशीष नाग, नरेन्द्र प्रधान, उमेश साहू, जयप्रकाश कंवर, म0आर0 प्रेमलता नाग समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा ।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें