विडियो : शराब पीकर गाली गलौच करने वाले को रोकने गई महिला सरप... - CG Sandesh

विडियो : शराब पीकर गाली गलौच करने वाले को रोकने गई महिला सरपंच को सिर पर डंडे से मारा.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह मारपीट अवैध शराब की बिक्री को रोकने को लेकर है. मिली जानकारी के अनुशार बीती रात बिछिया गाँव से कुछ महिला अवैध शराब की शिकायत को लेकर कल बसना थाना पहुंची थी. थाना पहुंची हुई महिला 3 पव्वा शराब जप्त कर कार्यवाही की मांग कर रही थी. लेकिन 3 पव्वा शराब होने के कारण बसना थाना ने कार्यवाही करने से मना कर दिया तथा उन्हें अगले दिन उनके गाँव जाने का आश्वाशन दिया गया. जिसके बाद ग्रामीण वहां से वापस लौट आये.

वापस लौटने के बाद ग्रामीणों ने रात को अपने गाँव में बैठक रखी गई जहाँ इस बात पर चर्चा की जा रही थी कि उनके गाँव में शराब बिक्री बंद हो क्योंकि शराब बिक्री के चलते आये दिन लोग गाँव में शराब पीकर गाली गलौच और मारपीट करते है.

बैठक के अगले दिन कुछ महिलायें सरपंच के पास इसी बात की शिकायत लेकर आई की कुछ लोग शराब पीकर उनके साथ गाली गलौच कर रहे है. शिकायत लेकर जब सरपंच वहां पहुंची और बोली की क्यों शराब पीकर गाली गलौच कर रहे हो तो उसने महिला सरपंच के सिर पर लाठी से हमला कर दिया जब महिला ने चिल्लाया ने वहां और भी अन्य लोग पहुंचे और दो पक्षों की बीच मारपीट हो गई. जिसमे महिला के पति राजेश गढ़तिया जो की बसना जनपद से क्षेत्र क्रमांक 23 के सदस्य है उन पर भी हमला कर दिया गया. जिसके चलते वे लहूलुहान हो गए और उन्हें रायपुर भेज दिया गया है. वहीँ सरपंच ने बताया कि इस दौरान उसके गले से एक सोने का चैन, मंगलसूत्र और मोबाइल भी छीन लिया है.

इस पुरे घटना की जानकारी बसना थाना में दे दी गई है जहाँ गाँव से पंच हमले घायल हुए व्यक्ति ग्रामीण लोग और महिलाएं उपस्थित थी जो न्याय की मांग कर रही थी.


अन्य सम्बंधित खबरें