शिक्षक दिवस के दिन शिक्षकों ने किया विरोध, काले कपड़े और काली... - CG Sandesh

शिक्षक दिवस के दिन शिक्षकों ने किया विरोध, काले कपड़े और काली पट्टी लगाकर किया काम

बसना।वेतन विसंगति सहित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले सभी सहायक शिक्षक एल बी पंचायत लगा दिवस को काली पट्टी लगाकर अपना विरोध जताया इसी कड़ी में बसना विकासखंड में भी उक्त समस्त सहायक शिक्षकों ने काले कपड़े पहनकरऔर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन अपनी 4 सूत्री मांगों जिनमें वेतन विसंगति अनुकंपा नियुक्ति क्रमोन्नत वेतनमान संविलियन में वर्ष बंधन को समाप्त करने को लेकर इन दिनों आंदोलनरत हैं विगत 10 अगस्त को राजधानी रायपुर में एवं 28 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में उनके द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हुआ रैली का आयोजन कर राज्य शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया था।

आंदोलन की अगली कड़ी में दिनांक 05 सितंबर शिक्षक दिवस को बसना ब्लॉक के समस्त सहायक शिक्षक पंचायत नगरी निकाय संवर्ग ने काली पट्टी लगाकर अथवा काले रंग का कपड़ा पहनकर विरोध प्रदर्शन किया है इसके पश्चात 4:00 बजे बसना विकासखण्ड कार्यालय परिसर में ब्लॉक स्तरीय एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए आंदोलन के आगामी रणनीति पर चर्चा की गई सहायक शिक्षक नीलाम्बर पटेल,सुशिल प्रधान ने बताया कि शासन द्वारा किया गया शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया गया है लगभग 20 वर्षों से कार्यरत शिक्षाकर्मियों का संविलियन होने के पश्चात विसंगतिपूर्ण वेतन प्रतिमाह 10000 से 12000 का नुकसान हो रहा है इस संबंध में लगातार शासन को अवगत कराया गया है लेकिन वर्ग तीन की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है इसलिए फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश भर के लगभग एक लाख शिक्षा कर्मियों का आंदोलन करना पड़ रहा है जल्दी समस्या का समाधान ना होने पर आंदोलन और तेज होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें