जानिए 112 ने कैसे की छोटे से समस्या पर हेल्प ! - CG Sandesh

जानिए 112 ने कैसे की छोटे से समस्या पर हेल्प !

बीती रात बसना से लगभग पांच किलोमीटर दूर बिहारी ढाबा के पास रात्रि लगभग 1:30 बजे के आस-पास एक बाइक का पिछला टायर पंचर हो गया. जिसको लगभग 2 किलोमीटर धकेलते पंचर की दुकान पर ले जाया गया. पंचर बनाने वाले ने पंचर बनाने से इनकार कर दिया जिसका जवाब सुनते ही बाइक के फ़िरोज़ खान एवम गोलू साव ने 112 नंबर डायल किया डायल करने के पश्चात लगभग 5 से 7 मिनट बाद 112 कि पुलिस गाड़ी पँचकर की दुकान पहुंचकर पंचर वाले को उठा कर गाड़ी का पंचर बनवाया.

गाड़ी के पंचर बनने तक 112 कि गाड़ी खड़ी रही ।इस प्रकार एक बाइक के पंचर में 112 डायल ने सहायता की. सरकार द्वारा चलाया गया 112 आपके हर छोटे से छोटे समस्या का समाधान करने में किस प्रकार ततपर है. बाइक के पंचर को रात्री के 2:30 बजे बनवाने में सक्रियता दिखाया. जिससे कि हम 112 की पुरी टीम का सह्रदय धन्यवाद देते है. ऐसे ही भविष्य में 112 की टीम जनता कि छोटी बड़ी समस्या में सेवा करते रहें.



अन्य सम्बंधित खबरें