आज राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को कृमि गोली खिलाई गई - CG Sandesh

आज राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को कृमि गोली खिलाई गई

10सितंबर,बंसुला(बसना)।आज 10 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बसना विकासखंड के समस्त प्राथमिक शालाओं माध्यमिक हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल एवं निजी स्कूल आंगनबाड़ी सहित महाविद्यालय के सभी बच्चों को कृमि की दवा खिलाई जाए रही है. जिनके लिए सभी हाईस्कूलों आंगनबाड़ी केंद्र एवं महाविद्यालय में गोलियों के पैकेट को पहुंचाया गया साथ ही बच्चों के साथ साथ बच्चों के परीक्षक परिजन या क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी इस दवा का सेवन बच्चों के प्रोत्साहन के लिए कर रहे हैं. उन सभी के लिए दवाइयों के कीट में अतिरिक्त गोली भेजी गई है बीएमओ JP प्रधान ने बताया कि कृमि दिवस के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है, दवा खिलाने के कार्य में स्वास्थ्य स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ मितानिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित आंगनबाड़ी विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षकों के सहयोग से पूर्ण हो रहा है. 

आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 5 वर्ष के और स्कूलों में 6 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी छात्र-छात्राओं बच्चों को गोली खिलाई जाएगी. 1 और 2 वर्षों के बच्चों को आधी गोली और उसके अधिक उम्र के बच्चों को पूरी गोली खाना खाने के बाद खिलाई जा रही है.  दवा खिलाने के दौरान बच्चों एवं उनके पलकों को कृमि के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जा रही है शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साबुन से हाथ धोकर एवं पीने के पानी के साथ बच्चों को गोलियां चलाकर अपने सामने ही खिला रहे हैं.  

प्रथम चरण से छूटे हुए बच्चों को दूसरे चरण 14 सितंबर को कृमि दवा खिलाई जाएगी. इस तारतम्य में बसना विखं के किड्स एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन स्कुल बंसुला में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कृमि मुक्त हेतु कृमि नियंत्रण की दवा खिलाया गया. इस अवसर पर स्कूल संचालक आर के दास प्रधान पाठक शबाना खान कुमारी प्रियंका दास कुसुम हंसा, टीकम सिदार,  बबीता प्रधान जानवी करार,  निहारिका प्रधान, चंचल पूजा भोई आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित रहीं.


अन्य सम्बंधित खबरें