बाप-बेटे सहित 4 की मौत , गेहूं समेट रहे लोगों को आयशर ने रौं... - CG Sandesh

बाप-बेटे सहित 4 की मौत , गेहूं समेट रहे लोगों को आयशर ने रौंदा

मध्यप्रदेश। धार में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सोमवार देर रात भेरूचौकी गांव में उंडेली फाटा पर आयशर चालक ने सड़क पर गेहूं समेट रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची सरदारपुर पुलिस ने शवों को अस्पताल भेजा। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए जाएंगे।


जानकारी के अनुसार इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन मार्ग पर सोमवार रात करीब 12.15 बजे धार निवासी मुन्ना लाल लौधा (47) गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर राजगढ़ की ओर जा रहा था। ट्रॉली से गेहूं सड़क पर गिरने लगे तो मुन्नालाल ने ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा कर बेटे लवकुश को फोन कर बताया। लवकुश कुछ मजदूरों को लेकर पहुंचा और सभी सड़क से गेहूं समेटने लगे, तभी तेज रफ्तार आयशर ने मुन्नालाल लौधा, लवकुश (28), नवदीप चौहान (29) और अर्जुन सिंह (26) को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चारों की मौत हो गई है। सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेड़ा ने बताया कि आयशर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें