एटीएम में भरने पहुंचे थे पैसे , गोली लगने से कैश वाहन गार्ड ... - CG Sandesh

एटीएम में भरने पहुंचे थे पैसे , गोली लगने से कैश वाहन गार्ड की मौत

उत्तरप्रदेश। लखनऊ के बख्शी का तालाब में एक एटीएम में रुपए भरने के लिए पहुंची कैश लोडिंग वैन में गार्ड की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बीकेटी पुलिस घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीकेटी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।


बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 11:30 बजे के करीब एसआईएस प्रोसीजर कंपनी की वैन क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया में लगे एटीएम में रुपए भरने के लिए आई थी। वैन में ड्राइवर विनीत बाजपेयी, छोटे लाल वर्मा गनमैन, रविकांत गनमैन, नितिन राजू कैशियर व अतुल वर्मा सहायक कैशियर साथ में मौजूद थे। गनमैन छोटेलाल उनके साथ मौजूद सभी लोग एटीएम रूम में चले गए।

छोटेलाल गनमैन वैन के अंदर पानी पीने के लिए गया। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आयी। सभी साथी एटीएम छोड़कर वैन की तरफ भागे तो उन्होंने देखा कि वैन के अंदर छोटेलाल खून से लथपथ पड़ा तड़प रहा है। लोगों ने बीकेटी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटेलाल को राम सागर मिश्र सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा फॉरेंसिक टीम से जांच कराई है और वैन में लगे कैमरे की डीबीआर कब्जे में ले लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें