जोगी कांग्रेस से त्रिलोचन नायक अधिकृत प्रत्यशी घोषित.
लंबे समय से बसना विधानसभा में जोगी कोंग्रेस से डॉ. अनामिका पाल और श्री त्रिलोचन नायक द्वारा मजबूती से अपना पक्ष रखा जा रहा
है. दोनों के पास अपनी अपनी संगठित कार्यकर्ताओं की
टीम जुझारू छवि है. लेकिन
आज सुबह से ऐसा सुनने में आ रहा था की आज बसना विधानसभा के लिए त्रिलोचन नायक जी
का नाम घोषित कर दिया गया है. जब हमने इस विषय मे हमने त्रिलोचन नायक जी से बात की
तो उन्होंने cgsandesh.com को खबर की
पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें पार्टी ने
अधिकृत प्रत्यशी घोषित किया गया है और अब जोगी कांग्रेस के समर्पित कर्तकर्ताओं के
साथ वह अपनी जीत सुनिश्चित करने के प्रयास में लग जाएंगे.
ज्ञात हो कि डॉ. अनामिका पॉल पहले ही पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. अब ऐसे यह देखना होगा कि जब पार्टी अपना टिकट त्रिलोचन नायक को दे चुकी है तो क्या अनामिका पॉल निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी या फिर प्रदेश प्रवक्ता के रूप में त्रिलोचन नायक का समर्थन करेंगी.