14 सितंबर को रिलीज होगी ‘हमर फैमिली नं. 1’
छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘हमर फैमिली नं. 1’ 14 सितम्बर को रायपुर ,बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई ,धमतरी ,रायगढ़ ,कोरबा, चांपा ,अम्बिकापुर ,पिथौरा वा राज्य के अन्य सिनेमघरो में प्रदर्शित होगी। फिल्म के निर्माता जेठू साहू ने बताया कि यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक है। फिल्म के निर्देशक अनुपम भार्गव का कहना है कि फिल्म मेंं समाज के लिए एक अच्छा सन्देश है। आधुनिक युग में हर कोई अपनी जिन्दगी में व्यस्त है, लोगो के पास हर तरह की सुख सुविधा उपलब्ध है लेकिन परिवार का सुख बहुत ही कम लोगो के पास है। अनुपम बताते हैं कि अगर इस फिल्म को देखने के बाद एक भी परिवार जो किसी भी कारण से बिछड़ा या टूटा है अगर फिर से मिल जाता है तो उनका ये फिल्म बनाने का मकसद पूरा हो जायेगा।
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सितारों से सजी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अनुपम भार्गव के साथ नायिका सोनाली सहारे नजर आएंगी। इसके अलावा संतोष यादव , नीलम राम , प्रतिभा चौहान , अमित चक्रवर्ती , रजनीश झांझी , सरला सेन , उपासना वैष्णव , उषा विश्वकर्मा , विनय अम्बस्ट , अमित गोस्वामी और एक बहुत ही शानदार रोल में खुद फिल्म के निर्माता जेठू साहू नजर आएंगे। फिल्म में संगीत दिया है मनोहर यादव और रोशन वैष्णव ने , साथ ही फिल्म की सिनेमेटोग्राफी और एडिटिंग गौरांग त्रिवेदी ने की है।