बसना : गौठान में लगे सौर ऊर्जा का कन्ट्रोलर बॉक्स चोरी, पंचायत सचिव ने दर्ज करायी FIR
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुदारीबाहरा के गौठान में लगे सौर ऊर्जा का कन्ट्रोलर बॉक्स किसी अज्ञात ने चोरी कर ली। ग्राम पंचायत कुदारीबाहारा में पदस्थ पंचायत सचिव नारायण बरिहा पिता भुवनेश्वर बरिहा उम्र 50 साल ने चोरी कि शिकायत थाने में दर्ज करायी है।
पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत के मुतबिक, ग्राम पंचायत कुदारीबाहरा के गौठान में सौर ऊर्जा लगा हुआ था, जिसका कन्ट्रोलर बॉक्स (पुरानी एवं इस्तेमाली) कीमत लगभग 18000 रूपये सम्भावित है। 2 अप्रैल को करीबन 10 बजे पंचायत सचिव गोठान में जाकर देखा तो सौर ऊर्जा में लगे कन्ट्रोलर बॉक्स को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। जिसका मुआयना ग्राम पंच, सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा किया गया मौके पर कन्ट्रोलर बॉक्स चोरी होना पाया गया। आसपास के गावों में पता तलाश किया गया लेकिन कन्ट्रोलर बॉक्स नहीं मिला। चोरी होने के संबंध में 12 अप्रैल सचिव ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379-IPC के तहत मामला दर्ज किया है।