स्कूल में ‘जय श्रीराम’ बोलने पर पूरी क्लास सस्पेंड, मचा हंगा... - CG Sandesh

स्कूल में ‘जय श्रीराम’ बोलने पर पूरी क्लास सस्पेंड, मचा हंगामा, क्या है पूरा मामला

झारखंड। बोकारो के गोमिया स्थित प्राइवेट मिशनरी स्कूल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ‘जय श्रीराम’ बोलने पर एक क्लास के सभी छात्रों को दो दिनों तक सस्पेंड रखा गया। इस घटना पर विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई ने विरोध जताया है। इसे लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।

 


मामला बोकारो के गोमिया स्थित लोयला स्कूल का बताया जा रहा है। आरोप है कि 5 अप्रैल को स्कूल की दसवीं क्लास के किसी छात्र ने ‘जय श्री राम’ कह दिया। इसकी जानकारी जब स्कूल के प्रिंसिपल तक पहुंची तो उन्होंने सभी छात्रों को सस्पेंड कर क्लास से बाहर कर दिया। अगले दिन भी उन्हें सस्पेंड रखा गया। इसके बाद स्कूल में छुट्टियां हो गईं।

स्कूल प्रशासन ने मंगलवार को निलंबित छात्रों को अभिभावकों के साथ बुलाया गया। इसके बाद उन्हें चेतावनी देकर सस्पेंशन खत्म किया गया। इस घटना पर विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई ने विरोध जताया है। इसे लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें