7 माह बाद भी शुरु नहीं हो पाया मुक्तिधाम निर्माण कार्य, जनपद सीईओ ने जारी किया नोटिस, कहा तीन दिन के भीतर कार्य करें प्रारंभ. नहीं तो वसूली की जायेगी दी गई धन राशि.
बसना विकासखंड अंतर्गत
रुर्बन मिशन के तहत चयनित ग्राम पंचायत मेढ़ापाली में 7 माह बाद भी मुक्ति धाम का
निर्माण नहीं हो पाया है. कार्य में नहीं होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है और
इसी के चलते 10 दिन पूर्व ग्रामीणों ने बसना जनपद के सीईओ को एक पत्र लिखकर कार्य को
पूर्ण करवाने की मांग की.
दरअसल रुर्बन मिशन के तहत चयनित ग्राम मेढ़ापाली में वर्ष 2017 में मुक्ति धाम
के निर्माण के लिए 4 लाख 75 हजार रुपये की स्वीकृति मिली थी जिसकी कार्य एजेंसी
ग्राम पंचायत मेढ़ापाली है. जिसे क़िस्त के पहली राशि 1 लाख 90 हजार रुपये भी जारी
कर दिए है.
7 महीने बाद भी कार्य को नहीं होता देख ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत बसना
जनपद सीईओ से की जिसे संज्ञान में लेते हुए जनपद सीईओ ने नोटिस जारी कर फटकार लगाई
है और कहा है कि 3 दिन के भीतर कार्य प्रारंभ कर फोटो का सत्यापन उपअभियंता से
कराकर अपना लिखित प्रतिवेदन बसना जनपद में स्वयं जमा करें. अन्यथा आपको दी गयी
राशि की वसूली के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा) सरायपाली को भेज दिया जाएगा. जिसके
जिम्मेदार आप स्वयं होंगे. 