केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीरभूम दौरे से पहले कार में ... - CG Sandesh

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीरभूम दौरे से पहले कार में मिला भारी विस्फोटक

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम आ रहे हैं। अमित शाह के बीरभूम दौरे के कुछ घंटों पहले एक कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। यह कार स्कॉर्पियो है जो गुसलारा बाईपास के बगल में एक ईंट भट्टे के पास सड़क किनारे खड़ी थी। पुलिस को स्कॉर्पियों में 17 बक्से रखे मिले जिनमें 3400 जिलेटिन की छड़ें बरामद की गई हैं।


पुलिस ने बताया कि हर एक बैक्से में 200 जिलेटिन की छड़ें रखी थीं। विस्फोटक को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियों को कब्जे में ले लिया है। बीरभूम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अमित शाह करेंगे रैली

अमित शाह बीरभूम में एक पार्टी कार्यालय की आधारशिला रखेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे। शाह राजस्थान में बूथ अध्यक्षों की एक बैठक को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सूरी में पार्टी की एक सभा को संबोधित करने के लिए बंगाल आने से एक दिन पहले बंगाल भाजपा नेताओं ने ईजेडसीसी, साल्ट लेक में बंद कमरे में बैठक की।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें