तहखाने में शराब का जखीरा: पुलिस ने बरामद किया 160 पेटी शराब,... - CG Sandesh

तहखाने में शराब का जखीरा: पुलिस ने बरामद किया 160 पेटी शराब, 3 हिरासत में

गाजियाबाद। आबकारी विभाग की टीम ने लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के टीला शहबाजपुर में एक घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। शराब की 160 से ज्यादा पेटियां घर के अंदर भैंसों के तबेले के पास बने तहखाने में छिपाकर रखी हुई थीं। बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव में सप्लाई करने के लिए शराब को एक घर के अंदर तहखाने में छिपाया गया था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।


आबकारी विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे लोनी बॉर्डर इलाके के गांव टीला शहबाजपुर में एक मकान पर छापेमारी की गई। दीपक, प्रदीप और पूनम को मौके से गिरफ्तार किया गया। मुख्य अभियुक्त रूपक फरार हो गया है। पूनम अपने घर से शराब बेचने का काम करती है। आरोपियों की निशानदेही पर तहखाने से हरियाणा-चंडीगढ़ मार्का 160 से ज्यादा पेटी अवैध शराब बरामद हुई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें