बसना : तेज़ रफ़्तार ट्रक ने एनएच 53 रोड़ पर कार को मारी ठोकर - CG Sandesh

बसना : तेज़ रफ़्तार ट्रक ने एनएच 53 रोड़ पर कार को मारी ठोकर

बसना थाना क्षेत्र से सड़क दुर्घटना कि खबर सामने आयी है. NH 53 रोड़ गिल ढाबा के पास ट्रक ने कार को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे कार रोड़ से 20 फीट नीचे उतर गयी. हादसे में दो लोग घायल हो गये. जिंदल गढ कोतरा रोड़ रायगढ निवासी संदीप लखोटिया पिता राजेन्द्र प्रसाद लखोटिया उम्र 44 साल ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 13 अप्रैल को संदीप लखोटिया अपनी कार क्रमांक CG 04 NW 2052 से वह अपनी पत्नी श्रध्दा लखोटिया, उसके मित्र सुनील बाहेती और सुनील कि पत्नी मोनल बाहेती एवं उनका बेटा केयांश बाहेती रायपुर एयरपोर्ट से रायगढ आ रहे थे. रात करीबन 11:30 बजे के आसपास बसना से लगभग 01 किलोमीटर की दुरी पर गिल ढाबा के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक CG 13 AB 1396 के चालक ने अपने वाहन को काफी तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर कार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे कार रोड से करीबन 20 फिट नीचे उतर गई जिससे कार मे बैठे सुनील बाहेती और श्रध्दा लखोटिया को चोंट लगी है.

मामले कि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक क्रमांक CG 13 AB 1396 के चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें