बसना : सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जय... - CG Sandesh

बसना : सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती

बसना : 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती सरस्वती शिशु मंदिर बसना में समिति सदस्यों, आचार्य बंधु-भगिनीयों, छात्रों की उपस्थिति में संपन्न हुआ । सर्वप्रथम पूर्व प्राचार्य रमेश कर एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, अध्यक्ष धनेश्वूर साहू, प्राचार्य नन्दू राम निर्मलकर के कर कमलों से डॉ. भीमराव जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया । 

तत्पश्चात उद्बोधन में रमेश करे ने कहा – अम्बेंडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को ब्रिटिश भारत के मध्य भारत प्रांत (अब मध्य प्रदेश) में स्थित महू नगर सैन्यन छावनी में हुआ था । वह रामजी सकपाल और भीमाबाई कि 14 वीं व अंतिम संतान थे । उनका परिवार कबीर पंथ को मानने वाला मराठी मूल का था और वो वर्तमान महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में आंबडवे गांव के निवासी थे । उनके जीवन में बचपन से ही अनेक सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक संकट आये । किंतु उन्होंने सभी विषम चुनौतियों का सामना करते हुए वे छुआछुत जैसी महामारी को जड़ से समाप्त कर सभी में समानता का भाव को स्थापित किया ।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने कहा - डॉ जी के ऊपर अनेक प्रकार के लांछन लगाये गए यहां तक कि इन्हें हिंदू विरोधी भी कहा गया किंतु ‘’प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं’’ इस कहावत को भीमराव जी ने सिद्ध कर वे एक विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, अर्थशास्त्री, कानूनविद और समाज सुधारक के रूप में सामने आये । उन्होंने दलितों और निचली जातियों के अधिकारों के लिए छुआछूत और जाति भेद भाव जैसी ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष किया ।

भारत के संविधान को तैयार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । वे भारत के प्रथम कानून मंत्री हुए । दलित वर्गों के लिए सीटों के आरक्षण हेतु पंडित मदन मोहन मालवीय जी के द्वारा पूना संधि पर हस्ताक्षर किये । डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जी ने जीवन भर न्याय और समानता के लिए संघर्ष किया । समस्त भारतवासियों को उनको बताये मार्ग का अनुसरण करते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए ।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें