बसना : 15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
बसना पुलिस ने मुखबिर कि सूचना पर 14 अप्रैल को 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस को भ्रमण के दौरान मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम अखराभांठा में सरिता बरिहा नामक महिला अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए अपने घर आंगन मे रखी है.
सूचना के बाद पुलिस ग्राम अखराभांठा पहुंची और सरिता बरिहा पति जगदीश बरिहा उम्र 26 वर्ष निवासी गढफुलझर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया.
पुलिस ने घर आंगन में रखे एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 10 लीटर एवं एक पीले रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में 05 लीटर कुल 15 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 3000 रूपये को जप्त किया.
आरोपिया सरिता बरिहा का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपिया को 14 अप्रैल को रात करीब 9:35 बजे गिरफ्तार किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें