अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का शहीद वीर नारायण सिंह चौक में धरना आज
बसना क्षेत्र में लगातार
शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ ग्राम पंचायत बिछिया की महिला सरपंच सहित उसके आस
पास के ग्रामीण आज दोपहर 12 बजे शहीद वीर नारायण चौक पर धरना देंगी. धरना के लिए
चौक पर पूरी तैयारियां कर ली गयी है. बताया जा रहा है कि आसपास की सैकड़ों महिला इस
धरना प्रदर्शन में शामिल होंगी.
बता दें कि इससे पहले
अवैध शराब को लेकर ग्राम पंचायत बिछिया में 2 गुटों के बीच मारपीट भी हो चुकी है
साथ ही कुछ दिन पहले भंवरपुर सहित सजापाली क्षेत्र में अवैध शराब का मामला हरिभूमि
में प्रकाशित किया था. जिसमे भी मारपीट जैसे घटनाओं का उल्लेख किया गया था.
महिला सरपंच का कहना है कि विगत कई माह से क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा जोरों सोरों से है जिस पर प्रसाशन सहित जन प्रतिनिधि भी कोई कार्यवाही करते नजर नहीं आते है. जिसके चलते उन्हें धरना प्रदर्शन कर तहसील में ज्ञापन देना पड़ेगा.