बॉलीवुड अभिनेत्री ड्रग्‍स तस्‍करी मामले में गिरफ्तार, शारजाह... - CG Sandesh

बॉलीवुड अभिनेत्री ड्रग्‍स तस्‍करी मामले में गिरफ्तार, शारजाह जेल में कैद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह सेंट्रल जेल में बंद कर दिया गया है। करीब दो हफ्ते पहले उसे ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। परिवार वालों का कहना है कि शारजाह हवाई अड्डे पर उतरने के बाद से उन से कोई कांटेक्ट नहीं हुआ है और 72 घंटे बाद ही उन्हें भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा उनकी गिरफ्तारी की सूचना दी गई।

परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है उनका कहना है कि उनकी बेटी को जानबूझकर ड्रग्स के केस में फंसाया जा रहा है। क्रिसन के भाई केविन कहते हैं, "हम पिछले दो हफ्तों से लगातार इमोशनल टॉर्चर से गुजरे हैं, मेरी बहन निर्दोष है और उसे ड्रग रैकेट में फंसाया गया है। पता नहीं लोग उससे क्या चाहते हैं। हमें तो कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें।

इसके अलावा क्रिसन की मां प्रेमिला परेरा ने बताया, ‘मेरी बेटी के साथ रवि नाम के शख्स ने ठगी की है। उसने मेरी बेटी की टीम को एक वेब सीरीज में काम करने के लिए मैसेज किया था। एक दो मीटिंग के बाद क्रिसन दुबई में एक ऑडिशन देने भी गई थीं। बाद में रवि ने एक अप्रैल को मुंबई इंटरनेशनल हवाई अड्डे के एक कॉफी शॉप पर बुलाया था और उसे ऑडिशन स्क्रिप्ट का हिस्सा बताकर एक ट्रॉफी दी थी। क्रिसन अपने साथ इस ट्रॉफी को ले आईं, जिसमें से ड्रग्स की स्मेल आ रही थी।’

आपको बता दें कि क्रिसन परेरा की फैमिली अपनी बेटी को जेल से छुड़ाने के लिए कोई भी कीमत देने को तैयार हैं। यही नहीं, उन्होंने दुबई में एक स्थानीय वकील को हायर किया है जिसकी फीस करीब 13 लाख रुपये बताई गई है। अभिनेत्री के परिवार को वह बस सही सलामत चाहिए। इसके लिए वह हर संभव प्रयास करने को तैयार हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें