स्मार्ट कार्ड से निजी अस्पतालों में इलाज बंद आयुष्मान योजना ... - CG Sandesh

स्मार्ट कार्ड से निजी अस्पतालों में इलाज बंद आयुष्मान योजना का नही मिल पा रहा लाभ

आयुष्मान योजना शुरू होने के साथ सॉफ्टवेयर में परेशानी आ गई है. साफ्टवेयर अपग्रेड के चलते निजी अस्पतालों में मरीजों का पिछले एक हफ्ते से स्मार्ट कार्ड से उपचार नहीं हो रहा है। इसके चलते निजी अस्पताल मरीजों से इलाज के लिए नगद मांग रहे हैं.

नगद पैसे नही होने के कारण मरीज इधर उधर भटकने के लिए मजबूर है. इसलिए जिला अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का दबाव बढ़ गया है. सरकारी अस्पतालों की लचर व्यवस्था भी उन्हें कहीं और रिफर होने पर मजबूर कर रहें है.

स्मार्ट कार्ड से उपचार करने वाले निजी अस्पतालों में 19 सितंबर को स्मार्ट कार्ड से मरीजों का उपचार नहीं किया गया. स्मार्ट कार्ड से मरीज को भर्ती भी नहीं ली जा रही हैं. निजी अस्पतालों भी अब स्मार्ट कार्ड के जरिए होने वाले इलाज से अपने हाथ खड़े कर लिए है. इससे मरीज और परिजनों में हड़कंप मच गया है.

कुछ दिन पहले ही बड़ी आस के साथ लोगों ने स्मार्ट कार्ड बनवाया था. ताकि निजी अस्पतालों में वे इसका लाभ ले सकें. मगर बिना तैयारी इस योजना के सॉफ्टवेयर बदले जाने से लोगों को इस योजना का लाभ उचित समय पर नही मिल पा रहा है . और वे जबरन इधर उधर भटकने मजबूर है.

यह योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित है, सॉफ्टवेयर में कुछ अपडेट होने के कारण बंद है. कब तक यह चालू हो पायेगा इसकी कोई जानकारी नही है.
--मंगलुकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला महासमुंद


अन्य सम्बंधित खबरें