सात महीनों से नहीं मिल पाया  सफाईकर्मियों का वेतन, भटकने को ... - CG Sandesh

सात महीनों से नहीं मिल पाया सफाईकर्मियों का वेतन, भटकने को हैं मजबूर

केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश को स्वच्छ बनाने का है. जहां एक तरफ विज्ञापन दिखाकर लोगों को जागरूक बनाने लाखों रुपये खर्च किया जा रहा है वहीं स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाईकर्मी को पिछले 7 महीनों से भुकतान भी नही किया गया है.

मामला बसना ब्लॉक का है जहां शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूल की साफ सफाई करने वाले कर्मचारियों को पिछले 7 महीने से वेतन नही मिला है, ये वे कर्मचारी है जिन्हें वेतन के रूप में मात्र दो हजार पच्चीस रुपये है मिलते है. और ये रुपये भी पिछले साथ महीनों से नही मिल पाए है जिसके चलते सफाईकर्मी दूर दूर से आकर बसना ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से अपनी राशि बार बार मांगने मजबूर है.

सफाईकर्मियों ने बताया कि बसना ब्लॉक के अंतर्गत लगभग 400 सफाई कर्मी मौजूद है जिन्हें अब तक वेतन नही मिला है. जबकि जिले से इनके लिए 3 महीने का चेक भी जारी कर दिया गया है बावजूद इसके ब्लॉक अधिकारी इन्हें अपना वेतन देने के लिए हलाली कर रहें है.



अन्य सम्बंधित खबरें