पॉवरफुल होकर दिल्ली से लौटे पायलट, राहुल गांधी के स्पोर्ट के... - CG Sandesh

पॉवरफुल होकर दिल्ली से लौटे पायलट, राहुल गांधी के स्पोर्ट के बाद अब गहलोत आए निशाने पर

राजस्थान | में चुनाव भले ही अक्टूबर के महीने में हो लेकिन पार्टियां अभी से ही चुनावी मोड़ में आ चुकी है। कांगेस पार्टी के विधायक सचिन पायलट अपने एक दिन के विरोध अनशन के बाद दिल्ली तलब किए गए थे। वो अब वहां से लौट आए है और अब चुनावी रैलियां उन्होंने शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उन्होंने सोमवार को एक सभा को संबोधित किया।


इस सभा में सचिन पायलट ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि सच्चाई कि राह में रुकावटें आएंगी लेकिन जो जनता के दिलों पर राज करेगा वहीं आगे बढ़ेगा। आपकों बता दें की पायलट झुंझुनू के खेतड़ी में शहीद श्योराम की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां इन रैलियों में भाग लेकर पायलट ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

आपकों बता दें की पायलट की सभा के साथ ही उनके समर्थक पार्टी नेता और विधायक भी उनके साथ नजर आए। इधर पायलट की सभाओं के बीच सीएम भी जयपुर में पार्टी विधायकों के साथ वन टू वन कर कर रहे है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें