बसना : महुआ शराब रखकर ग्राहक तलाश रहे आरोपी गिरफ्तार  - CG Sandesh

बसना : महुआ शराब रखकर ग्राहक तलाश रहे आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक तलाश रहे एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा है. बसना पुलिस को 17 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम इन्द्रपुर मालीडीह रोड़ किनारे खडा होकर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है और ग्राहक तलाश रहा है.

मुखबिर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर गिरधारी अजगले पिता मोहन अजगले उम्र 36 साल निवासी इन्द्रपुर (मालीडीह) को गिरफ्तार किया.

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैले में रखे 02 हरे रंग के 02 लीटर वाली प्लास्टिक स्रांबईट बाटल में भरी हुई करीब 03 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कुल 3000 ML किमती 300 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी गिरधारी अजगले का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 17 अप्रैल को 4:50 बजे गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें