21 गांव के किसानों को फसल बीमा मिलने से बढ़ेगा अनामिका पॉल का... - CG Sandesh

21 गांव के किसानों को फसल बीमा मिलने से बढ़ेगा अनामिका पॉल का राजनीतिक कद, जोगी कांगेस से दिया इस्तीफा लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव.

बसना विधानसभा के विभिन्न ग्रामों के फ़सल बीमा की राशि, राहत राशि दिलाने, किसानों को उनका हक दिलाने के लिए किसान नेत्री दीदी डॉ अनामिका पॉल एवं किसान साथियों के द्वारा 24 घंटे से भी अधिक समय तक भूख हड़ताल कर बसना के मध्य शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर धरना दिया. जिसके बाद प्रशासन की आँख खुली और धरना स्थल पर पहुंचकर उन्हें फ़सल बीमा जल्द देने का आश्वशन दिया.

ये वे किसान है जिन्हें फ़सल बीमा राशि नहीं मिलने के कारण लगातार जनप्रतिनिधियों यहाँ तक की जिलाधीश सहित कृषि मंत्रालय को भी अपनी व्यथा पत्र के माध्यम से बता चुके थे. बावजूद इसके इन्हें किसी भी प्रकार का कोई आश्वाशन नहीं मिला मजबूरन इन्हें भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होना पड़ा. जिसका समर्थन डॉ. अनामिका पॉल ने किया और इस हड़ताल में शामिल हुई, शहर के मध्य किसानों के हक़ लिए इतना बड़ा आन्दोलन करने से निश्चित रूप से ही उनके राजनीतिक कद को बढ़ावा मिलेगा.


शिक्षक फेडरेशन जिला संचालक विजय धृतलहरे का मिला समर्थन.

एक तरफ जहाँ इस हड़ताल का समर्थन करने कोई भी राजनैतिक पार्टियाँ नहीं आई तो वहीं दूसरी ओर शासकीय कर्मचारी इसका समर्थन करने पहुंचे धरना पर बैठे. सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला संचालक विजय धृतलहरे का इस हड़ताल में शामिल हुए. और कहा कि किसान, मजदूरों को उनके अधिकार की लड़ाई में हर संभव मदद करूँगा. देखा जाए तो सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला संचालक का समर्थन मिलना एक बहोत बड़ी बात है आने वाले समय में इसका नुकसान सत्ताधारी पार्टी को उठाना पड़ सकता है.

बीते दो वर्षों में उठाये कई जनहित मुद्दे, निभाई विपक्ष की अहम् भूमिका.

बीते 4 वर्षों से कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह नाकाम रहा, जबकि अनामिका पॉल ने बीते दो वर्षों में कई जनहित के मुद्दे उठाये आन्दोलन किये. बीजेपी की सरकार ने स्वच्छ भारत, प्रधानमंत्री आवास, फसल बीमा, डिजिटल इण्डिया जैसी कई महत्वपूर्ण योजना तो बनाई मगर ये योजनायें कई जगह भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ गई तो कई जगह अधिकारीयों के सुस्त रवैये के कारण लोगों को इसका नुकसान सहना पड़ा. इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि अनामिका पॉल ने सरकार की योजनायों का विरोध ना के बराबर किया लेकिन योजनाओं में हो रही भ्रस्टाचार के कई मुद्दे उठाये.

दिया जोगी कांग्रेस से इस्तीफा, लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव

जहां एक तरफ अनामिका पॉल किसानों के लिए भूख हड़ताल कर धरना में बैठी थी, तो वहीं दूसरी तरफ बसना विधानसभा के सांकरा ग्राम के समीप देवसराल पहुचीं ऋचा जोगी ने वहां मंच से ना तो हड़ताल कर रहे किसानों के बारें में कुछ कहा और ना ही अनामिका पॉल के बारें में, बल्कि इशारों ही इशारों में त्रिलोचन नायक को पार्टी का विधानसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया, हड़ताल समाप्त होने के बाद सबसे पहले अनामिका पॉल ने अपने कई समर्थकों सहित पार्टी से इस्तीफा दिया. अनामिका पॉल ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जोगी कांग्रेस से जुडी हुई थी और लगातार मैंने उसके लिए काम भी किया, लेकिन कहा कि अगर मुझे किसानों के लिए लड़ना है तो मुझे हर राजनैतिक पार्टी को छोड़ना होगा कहते हुए अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दिया और कहा कि मैं सिर्फ और सिर्फ किसानों के लिए लडूंगी ये मेरा वादा है.

जबकि विगत दिनों ही उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती है तो लोगों के हक़ के लिए वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी.



अन्य सम्बंधित खबरें