बसना : पुलिस के साथ की मारपीट; वर्दी उतरवा दूंगा, तेरा मर्डर करके भाग जाऊंगा कहकर दी धमकी
बसना के एनएच 53 रोड किनारे स्थित वीर जी कैफे के संचालक ने पुलिस को गली गलौज करते हुए मारपीट की. आरोपी ने पुलिस को तेरा मर्डर करके भाग जाऊँगा कहकर जान से मारने की धमकी भी दी. थाना बसना में आरक्षक के पद पर पदस्थ नरेश बरिहा ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
नरेश बरिहा ने अपनी शिकायत में बताया है कि 18 अप्रैल को वे स्टाफ के साथ बसना टाउन में पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे. पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने देखा कि वीर जी कैफे का संचालक हरप्रीत सिंह चहल रात में लगभग 01 बजे अपने दुकान वीर जी कैफे को खुला रखा था, जिसे रात्रि अधिक हो गया है. आपके बगल के दुकान यश कॉर्नर में दो दिन पहले ही मारपीट कर हत्या का प्रयास जैसे गंभीर अपराध घटित हुआ है बताकर दुकान बंद करो बोलने पर वह दुकान को बंद नहीं करूंगा कहकर आरक्षक नरेश बरिहा एवं पुलिस स्टाफ को मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए तेरी वर्दी उतरवा दूंगा, आज तुझे जान से मार दुंगा, तू मुझे नहीं जानता मैं पंजाब का हूं, तेरा मर्डर करके भाग जाउंगा, मुझे पकड नहीं पाओगे कहकर आरक्षक नरेश के गले को पकडकर दबा दिया एवं हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. पुलिस स्टाफ ने बीच बचाव किया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह चहल के खिलाफ 186-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 332-IPC, 353-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.