मंहगाई राहत शिविर से पहले सीएम गहलोत के सामने खड़ी हुई नई पर... - CG Sandesh

मंहगाई राहत शिविर से पहले सीएम गहलोत के सामने खड़ी हुई नई परेशानी, नहीं हुआ समाधान तो पार्टी को

राजस्थान के मुख्यमंत्री के सामने समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन उनके सामने कोई ना कोई नई समस्यां खड़ी हो जाती है। वो एक से निपट ते है तो उनके सिर पर दूसरी का धमकती है। ऐसे में अब एक नई परेशानी सीएम के सामने ये आ गई है की प्रदेश के कई गांवों के सरपंचों ने विरोध का स्वर उठा दिया है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान सरपंच संघ ने 23 अप्रेल से पंचायतों में तालाबंदी की घोषणा की है और अगर ऐसा हो जाता है तो चुनावों से पहले कांग्रस के लिए ये एक बड़ी परेशानी बन जाएगी। सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री को चेतावनी भी दी है और उसका कारण है पंचायतों के बकाया पैसा देने की।

 


राजस्थान सरपंच संघ का कहना है की पंचायतों के बकाया 4 हजार करोड़ सरकार जारी नहीं कर रही है। कई महीनों से मांग की जा रही है लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। ऐसे में अगर अब पैसा नहीं मिलता है तो 23 अप्रेल से पंचायतों में तालाबंदी की जाएगी। इधर अजमेर में कलेक्टर को ज्ञापन देकर सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें