85 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल , रमज़ान में ज़कात लेने क... - CG Sandesh

85 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल , रमज़ान में ज़कात लेने के लिए मची भगदड़

यमन( yemen) की राजधानी सना में रमजान ( ramjan)महीने के आखिरी दिन ज़कात यानी आर्थिक मदद बांटने के कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 85 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 322 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में 13 की हालत गंभीर है।

हूती सेना के लोगों ने भीड़ को काबू करने के लिए हवा में फायरिंग की, जिससे बिजली के तार में ब्लास्ट हो गया। इसी ब्लास्ट से घबराकर लोगों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया और एक दूसरे को कुचलते चले गए।

 


मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्दल-खालेक अल-अघरी ने इस भगदड़ के लिए इवेंट ( event)आयोजकों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय प्रशासन से बात करके यह चैरिटी इवेंट किया जाता तो ऐसी घटना न होती। आयोजकों ने बेतरतीब तरीके से फंड बांटने का काम किया।घटना के तुरंत बाद हूती विद्रोहियों ने उस स्कूल को पूरी तरह बंद कर दिया जहां इवेंट आयोजित किया गया था। गृह मंत्रालय ने बताया कि इवेंट के दो आयोजकों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें