प्रशिक्षक के चयन के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 4 मई को, कर... - CG Sandesh

प्रशिक्षक के चयन के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 4 मई को, कर लें ये तैयारी, 25 हजार मिलेगी सैलेरी

दंतेवाड़ा / भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत दन्तेवाड़ा जिले में ‘‘खेलो इंडिया का तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र‘‘ एकलव्य खेल परिसर जावंगा, विकास खण्ड गीदम में स्वीकृत किया गया है।

योजना की गाइडलाइन अनुसार प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 1 प्रशिक्षक नियुक्त किया जाना (Dantewada News) है। प्रशिक्षक के लिए योग्यता-तीरंदाजी में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी या सीनियर वर्ग की नेशनल ओपन चैम्पियनशिप में प्रतिनिधित्व या अंतर विश्वविद्यालयीन तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व एवं प्रशिक्षण कार्य का अनुभव होना चाहिए।


अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ 4 मई 2023 को पूर्वान्ह 11 बजे कार्यालय कलेक्टर, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के डंकनी कक्ष में शामिल हो सकते है। समय के पश्चात् उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया (Dantewada News) जायेगा।

प्रशिक्षक के चयन पश्चात भारत सरकार के खेलों इंडिया योजना के एन.एस.आर.एस. पोर्टल में प्रशिक्षक के बायोडाटा की एंट्री के पश्चात् भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षक के वेतन के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली राशि से प्रशिक्षक को प्रतिमाह 25,000 हजार रुपये का वेतन शासन के प्रचलित नियमानुसार प्रदान किया (Dantewada News) जायेगा।

चयनित प्रशिक्षक को राज्य सरकार के किसी भी मद से वेतन भुगतान नहीं होगा, और न ही चयनित प्रशिक्षक राज्य सरकार या स्थानीय प्रशासन से वेतन की मांग कर सकेगा। उक्त प्रावधानों के अनुरूप निर्धारित योग्यता रखने वाले प्रशिक्षक, खिलाड़ी को वॉक इन इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाता है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें