बसना : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम पुरूषोत्तमपुर निवासी दुर्योधन बरीहा नाम का एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से हाथ भठ्ठी महुआ शराब बिक्री के लिए रखा है एवं विकय कर रहा है.

सूचना के बाद पुलिस ग्राम पुरूषोत्तमपुर पहुंची और दुर्योधन बरीहा को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी के घर से एक सफेद प्लास्टिक झोला के अन्दर 02,02 लीटर वाली 03 प्लास्टिक बोतल प्रत्येक बोतल में भरी हुई करीबन 02, 02 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जुमला करीबन 06 लीटर (6000 ML) किमती 1200 रूपये जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी दुर्योधन बरीहा को 18 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें