हादसे में 4 जवान शहीद , सेना की गाड़ी में लगी भीषण आग - CG Sandesh

हादसे में 4 जवान शहीद , सेना की गाड़ी में लगी भीषण आग

जम्मू-कश्मीर : सेना की एक गाड़ी में भीषण आग लग गई। यह हादसा पुंछ-जम्मू नेशनल हाइवे पर भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ है। हादसे में 4 जवानों की जान जाने की खबर आ रही है।



बता दें कि हादसे की सूचना मिलते ही आर्मी के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सेना के वाहन में आग लगी नजर आ रही है। वहीं, आसपास के लोग आग देखकर मौके पर पहुंचते नजर आ रहे हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें