मिलेगा आपकों भी जबरदस्त फायदा , 500 रुपए में लेना है सिलेंडर... - CG Sandesh

मिलेगा आपकों भी जबरदस्त फायदा , 500 रुपए में लेना है सिलेंडर तो 24 अप्रैल को करवाले ये काम

राजस्थान में विधानसभा चुनावों में भले ही अभी 6 महीने का समय हो लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश की जनता को खुश करने में लगे है। बजट सत्र में बजट के दौरान मुख्यमंत्री ने 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया था और ये सिलेंडर बीपीएल परिवारों और उज्जवला योजना में पात्र लोगों को मिलेगा।


ऐसे में आप भी अगर इन दोनों में शामिल है तो फिर ये खबर आपके लिए बहुत ही ज्यादा काम की है। ऐसे में आपकों बता दें की इसका फायदा उन्हीं पात्र कनेक्शनधारियों को मिलेगा जो सरकार के राहत कैंप में आएगा। यानी के सरकार 24 अप्रैल से प्रदेशभर से राहत कैंप लगाने जा रही है और इन कैंप में जाकर आपकों रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

जनकारी के अनुसार फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट की ओर से गाइडलाइन के मुताबिक योजना का फायदा लेने के लिए पात्र कनेक्शनधारी को कैंप में आकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन फूड एंड सप्लाई विभाग के पोर्टल पर होगा। उसी के आधार पर कैश सब्सिडी लाभार्थी के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें