पिकनिक मनाने गई युवती से गैंगरेप , हिरासत में 4 आरोपी - CG Sandesh

पिकनिक मनाने गई युवती से गैंगरेप , हिरासत में 4 आरोपी

अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर इलाके की रहने वाली एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सिटी कोतवाली में सहेली के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि इस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर इलाके में किराए के मकान में पीड़िता अपनी दोस्त के साथ रहती है। दोनों शहर में एक प्राइवेट कंपनी में काम सीखने जाती थीं। यहां रहते हुए उनकी दोस्ती कुछ युवकों के साथ हुई। इनमें से एक युवक के साथ पीड़िता की रूममेट का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को युवती अपनी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड के साथ पिकनिक मनाने के लिए शहर से लगे बांकी डैम गई थी। पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान उसकी रूममेट के बॉयफ्रेंड के अन्य दोस्त भी आ गए और उसके साथ गैंगरेप किया।

 


युवती ने मंगलवार को ही अपनी सहेली के साथ पहुंचकर मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। लालमाटी इलाके से 3-4 युवकों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। ASP विवेक शुक्ला ने बताया कि दोनों युवतियां अंबेडकर चौक इलाके में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करने जाती थीं। उन्होंने कहा कि डायल 112 को कॉल करके एक युवती ने गैंगरेप की खबर दी। इसके बाद उन्होंने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

सीएसपी स्मृतिक राजनाना ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है या नहीं। उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता सभी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और घूमने के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें