बसना : गाय, बछड़ों को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए कत्लखाना ले जा... - CG Sandesh

बसना : गाय, बछड़ों को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए कत्लखाना ले जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

बसना पुलिस ने गाय, बछड़ों को क्र्रुरतापूर्वक हांकते हुये वध करने के प्रयोजन से कत्लखाना ले जा रहे युवक को गिरफ्तार किया है.
20 अप्रैल को बसना पुलिस जुर्म जरायम पतासाजी पर देहात रवाना हुआ था तभी ग्राम गढफुलझर में मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम बरोली से सराईपाली (मेदनीपुर) होते हुये उडिसा की ओर गाय, बछडा को हांकते हुए कत्लखाना ले जा रहे है.

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहाँ अरूण सतनामी पिता बैशाखु सतनामी उम्र 19 साल निवासी निलजीपथरा, जिला बरगढ (ओड़िशा) गाय, बछड़ों को क्र्रुरतापूर्वक हांकते हुये वध करने के प्रयोजन से कत्लखाना ले जा रहा था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.

आरोपी के कब्जे से 01 नग बछडा, 03 नग गाय व 07 नग बछिया, कुल 11 नग किमती 17000 रूपये बरामद किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें