बसना : शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले तीन लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
बसना पुलिस ने शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले तीन लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कि है.
22 अप्रैल को बसना पुलिस टाउन/देहात पेट्रालिंग में रवाना हुआ था तभी मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि लखपति साव नामक व्यक्ति ग्राम कुरचुंडी में लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. सुचना के बाद पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया, जहां शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पिने का साधन उपलब्ध कराने वाला लखपति साव पिता देवचंद साव उम्र 40 साल निवासी कुरचुंडी
आरोपी के कब्जे से 02 नग 180 ml वाली देशी प्लेन शराब की खाली शीशी जिसमें शराब की गंध आ रही एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त.
आरोपी लखपति साव का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उसे गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
इसी तरह मुखबीर की सुचना पर कुरचुंडी निवासी चक्रधर साव पिता देवचंद साव उम्र 30 साल को पुलिस ने पकड़ा. आरोपी ग्राम आमापाली से कुरचुंडी रोड किनारे ग्राम कुरचुंडी में लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था. आरोपी के कब्जे से 02 नग 180 ml वाली देशी प्लेन शराब की खाली शीशी जिसमें शराब की गंध आ रही एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.
आरोपी चक्रधर साव का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उसे गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
वहीं तीसरे मामले में पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम भंवरचुआं में लोगों को शराब पीने वाले को साधन मुहैया कराने वाले शोभाराम यादव पिता निरंजन यादव उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम भंवरचुआं को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से 02 नग 180 ML वाली अंग्रेजी गोवा शराब की खाली शीशी जिसमें अंग्रेजी गोवा शराब की गंध आ रही है, 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें अंग्रेजी शराब की गंध आ रही है को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। मौके पर आरोपी के विरूद्ध देहाती नालसी पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.